Road Safety Award : यातायात एवं सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु दुर्ग पुलिस को मिला सम्मान

Road Safety Award : भिलाई :(रमेश गुप्ता): रायपुर में ISEI (Institution of Safety Engineers – India) द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में दुर्ग पुलिस को उनके द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Road Safety Award : इन अधिकारियों को मिला सम्मान:

सुश्री रिचा मिश्रा (एडिशनल एसपी, यातायात दुर्ग): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता अभियानों के सफल संचालन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

सुशील पांडे (सहायक उप निरीक्षक – ASI): ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए।

विजय शर्मा (आरक्षक): विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार कार्यों को समय पर पूरा कराने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए।

वर्ष 2025 की उपलब्धियाँ और ‘ऑपरेशन सुरक्षा’: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके आंकड़े निम्नानुसार हैं:

बिना हेलमेट: 20,235 कार्रवाई

बिना सीट बेल्ट: 7,238 कार्रवाई

नशे की हालत में वाहन चलाना: 1,381 कार्रवाई

तेज गति (Over Speeding): 1,685 कार्रवाई

गलत पार्किंग: 10,945 कार्रवाई

सुधारात्मक और जागरूकता कार्य: प्रवर्तन के साथ-साथ पुलिस द्वारा इंजीनियरिंग सुधारों पर भी जोर दिया गया। संबंधित विभागों से संपर्क कर सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, डिवाइडर और साइन बोर्ड लगवाने जैसे कार्य किए गए। साथ ही स्कूल-कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इन प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप, 2024 की वृद्धि दर की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।

यह सम्मान दुर्ग पुलिस के मनोबल को बढ़ाने वाला और जनहित में उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *