सकरेली कला में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, निर्माण 30 दिन में टूट गई पूरी सड़क

सक्ती , जिले के सकरेली कला में जिला विकास निधि से 20 लाख से बनाई गई सड़क मात्र एक माह के अंदर ही दो भागों में बंट गई और सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लिखित अनेकों बार जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित उच्च अधिकारियों को दी गई परंतु ग्रामीणों को हमेशा आश्वासन मिलता रहा और आज तक इसकी जांच नहीं हो पाई जो संदेह के दायरे में है ग्रामीणों ने बताया हमारे द्वारा जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में अवगत कराया गया कि शीघ्र जांच कर कर उक्त जो निर्माण कार्य हुआ है ऐसे भ्रष्टाचारी निर्माण करने वाले एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही एवं भुगतान न किया जाए की मांग की गई थी परंतु शिकायत के बाद भी ना तो जांच हुआ और ना ही सड़क का सुधार हुआ ग्रामीणों ने बताया हमारे द्वारा 23 ,6, 2025 एवं आनेको बार संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया जा चुका है

परंतु उच्च अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की जांच नहीं कराया जा रहा है जिससे हम ग्रामीणों में इस कार्य को लेकर आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया शीघ्र अगर जांच नहीं होगी तो हमारे द्वारा मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंचकर इसकी शिकायत कर जांच की मांग की जाएगी अगर उसके बाद भी जांच नहीं होती तो हमारे द्वारा अंनशन एवं भूख हड़ताल पर बैठेंगे , और जब तक जांच नहीं होगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी ग्रामीणों ने विभाग के इंजीनियर पर कार्यवाही की मांग की है क्योंकि इंजीनियर द्वारा उक्त घटिया निर्माण के बाद भी भौतिक मूल्यांकन कर भुगतान करने के लिए आदेश जारी कर दिया है इस बात से साबित होता है कि यह पूरा खेल विभाग के आंखों के सामने हो रहा है और इस प्रकार से भ्रष्टाचार की बनने वाली सड़क पर कहीं ना कहीं इनका भी हिस्सेदारी है क्योंकि फोटो सहित जिला पंचायत सीईओ को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया है और जांच टीम आज दिनांक तक गठित नहीं किया गया है और नही जांच किया गया टूटे हुए सड़क का भुगतान भी कर दिया गया है

इससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं उच्च अधिकारियों की भी सालिपत्ता है उक्त घटिया और टूटे हुए सड़क का भुगतान किस नियम शर्त को रखकर किया जा रहा है यह समझ से परे हैं ग्रामीण निलांबर साहू ने बताया जब इस सड़क का निर्माण चल रहा था हमारे द्वारा इंजीनियर को कई बार शिकायत की गई और बताया गया की एस्टीमेट में जो मापदंड के अनुसार सड़क बना है उसे हिसाब से पदार्थ नहीं लगाया जा रहा है उसके बाद भी उसके द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिसका खामियाजा हम आज ग्रामवासी और इस सड़क में चलने वाले हम ग्रामीण भुगत रहे हैं क्योंकि मात्र एक माह के अंदर ही यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है

सकरेली में विकास के नाम पर धब्बा ऐसे और कई मामले हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हैं ग्रामीणों ने कहा जब से भाजपा की सरकार आई है तब से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास के नाम पर धब्बा लगा है और स्वीकृत कार्यों को इसी प्रकार से गुणवत्ताहीन कर मोटी कमाई में इंजीनियर एसडीओ लगे हुए हैं क्योंकि हमारे द्वारा लिखित शिकायत अधिकारियों को फोटो चित्र के साथ अवगत कराया गया उसके बाद भी जांच टीम नहीं भेजी गई है और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई है और ना ही भुगतान रोकने का आदेश दिया गया है अगर विभाग द्वारा इस गुणवंतहीन सड़क का भुगतान किया जाता है तो हमारे द्वारा न्यायालय की शरण में जाकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे शिकायतकर्ता पुनि राम यादव नीलांबर साहू, सहित जिस जगह पर सड़क निर्माण हुआ है वहां के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की है और शीघ्र जांच टीम गठन कर संबंधित पर कार्यवाही करने की मांग की है

इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा हमारे पास शिकायत आई है जांच नहीं हो पाया है शीघ्र ही जांच टीम गठन कर जांच कराई जाएगी अगर शिकायत सही पाई जाती है तो निर्माण एजेंसी एवं मूल्यांकन भौतिक सत्यापन करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *