Revolving fund : सीईओ द्वारा रिवाॅल्विंग फण्ड के नाम पर करोड़ों रूपये का फर्जीवाड़ा

Revolving fund :

Revolving fund  निर्माण ओरगेनाईजेशन भूमगादी जैविक कृषक संगठन की आड़ में जिले के किसानों को बनाया जा रहा मुर्ख

 

Revolving fund  दन्तेवाड़ा । छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला दन्तेवाड़ा पूर्ण रूप से जैविक खेती को अपनाने का जश्न मनाता रहा है । पिछले 06 वर्षो में काफी चर्चा में रहने वाला यह जिला इसके पिछे वजह यह की यहां के किसानों द्वारा पंरंपरागत खेती के माडल को विकसित करना था। करीब 25835 किसानो की संख्या वाला यह जिला अधिकारिक रूप से जैविक जिला घोषित किया जा चुका है। ऐसा भूमगादी संस्था का कहना है, यहां पर शत प्रतिशत जैविक खेती होती है। हालाकी सच्चाई सिर्फ इतना नही है। इसकी चर्चा आगे होगी। अभी जैविक खेती की जरूरतो और प्रोत्साहन के लिए सरकारी प्रयासों को समझने की कोशिश करते है।

Revolving fund  जिले के किसानों की वास्तविक स्थिति ग्राउण्ड लेबल पर जिले में कुल कृषक परिवार 25835 है जिसमें अनूसूचित जाति के 28 अनुसूचित जनजाति के 20382 अन्य 5435 किसान परिवार निवास करते है। जिसमें सीमांत 5425 लघु 9301 दीर्घ 11109 वर्गवार है। कुल सिंचित क्षेत्र श्रोतवार खरीब, रबी नहर से 272 हेक्टेयर तलाबों से 680 हेक्टेयर नलकूप से 2320 हेक्टेयर कुंआ से 245 हेक्टेयर अन्य साधनों से 639 कुल सिंचित क्षेत्र 4156 हेक्टेयर है।

जिले में उपार्जन केन्द्रवार धान बेचने वाले कृषकों की संख्या व रकबा

जिले में कुल 12 उपार्जन केन्द्र है जिसमें कुल पंजीकृत किसान 7405 की संख्या है, कुल रकबा 21875.47 हेक्टेयर है।
भूमगादी क्या है?

Revolving fund  जिला प्रशासन द्वारा बृहद स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक प्रयास के अन्तर्गत जिले के परम्परागत तरिके से खेती करने वालों जैविक किसानों का एक समूह को बाजार के साथ जोडने के लिए जिले में जैविक किसानों का एकत्रित होकर अपने जैविक उत्पाद को बाजार के साथ जोडने हेतु भूमगादी जैविक कृषक उत्पादक कंपनी की स्थापना की गई है।

भूमगादी कंपनी अधिनियम 2013 के तहत 2016 में पंजीकृत एक कृषक उत्पादक संगठन है। जिसके सदस्य जिले के 110 ग्रामों के 2727 जैविक कृषक है। विगत वर्षो से 2722 कृषकों से 30 से अधिक प्रकार के जैविक उत्पाद का खरीदी किया जा चुका है। ‘‘ आदिम ‘‘ इस संस्था का ब्रांड नेम है, जिसके 2727 पंजीकृत किसान मालिक है।

आदिम ब्रांड के माध्यम से जिले के जैविक एवं परम्परागत किस्म के चाॅवल कोदो-कोसरा, दलहन, तिलहन, मसाले, एवं वनोपज इत्यादि को बाजार के साथ सफलतापूर्वक जोडने हेतु प्रयास भूमगादी द्वारा किया जा रहा है। जिले के 2727 किसानों का जैविक उत्पाद आदिम ब्रांड जिसके मालिक दन्तेवाड़ा के पंजीकृत किसान है। देश भर के 19 राज्यों में बेचा जा रहा है जैविक उत्पाद दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, उदयपुर, पुणे, मुम्बाई, हैदराबाद, चैन्नाई, बैंगलोर, भुवनेश्वर, विशाखापट्नम, कोइम्बतुर, कोझिकोड, प्रयागराज, देहरादून, नैनिताल, दन्तेवाड़ा, बचेली, जगदलपुर, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर जैसे शहरों में भूमगादी के उत्पाद भेजे जा रहे है।विगत वर्षो में भूमगादी द्वारा 1 करोड 30 लाख रूपयों का कारोबार किया गया है।

Revolving fund जिले के जैविक कृषकों के उत्पादन को बाजार के साथ जोडने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया राशि जैविक उत्पाद का उपार्जन, भण्डारण, परिवहन एवं प्रसंस्करण हेतु रिवाॅल्विंग फण्ड स्वीकृत राशि लाखों में 53.5 रूपये कार्य की स्थिति प्रगति पर है। जैविक उत्पाद का उपार्जन, भण्डारण, परिवहन एवं प्रसंस्करण हेतु अतरिक्त रिवाॅल्विंग फण्ड स्वीकृत राशि लाखों में 16.54 रूपये कार्य की स्थिति प्रगति पर है। भूमगादी के संचालन हेतु कर्मचारियों का मानदेय 03 वर्ष में राशि लाखों में 52.03 रूपये जैविक उत्पाद, प्रसंस्करण केन्द्र का क्षमता उन्नयन हेतु राशि लाखों में 11.6 रूपये अब तक जिला प्रशासन द्वारा राशि का आबंटन किया जा चुका है। जिला प्रशान द्वारा 30 मई 2018 को 1 करोड 52 लाख उनसठ हजार रूपये कृषक एवं महिला समूहों को क्षमता विकास कार्य हेतु प्रदाय किया गया है।

आपको बताना लाजमी होगा निर्माण संस्था सीईओ ने बडी ही चतुराई के साथ वर्ष 2016 में जिले के कृषकों का समूह बना कर भूमगादी नाम की संस्था का गठन किया और संस्था के सीईओ बन गये। पूर्व से संचालित निर्माण संस्था के भी सीईओ रह चुके अब दोनो संस्था के सीईओ है। जिला प्रशासन से इन्होने जैविक खेती एवं कृषक व महिला समूहों के क्षमता विकास के नाम पर रिवाॅल्विंग फण्ड के माध्यम से करोडो का आबंटन जिला प्रशासन से प्राप्त किया।

किसानो को बाजार से जोडने के लिए दन्तेवाड़ा में करोड़ो की लागत से निर्मित जैविक बाजार भवन एवं आदिम ब्रांड के नाम की कैफे का संचालन इनके द्वारा किया गया। इस भवन में संचालित होने वाले बाजार, कैफे में पंजीकृत कृषक एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को काम में नही रखा गया।

बाहरी राज्यों से आये लोगों को 40 हजार के वेतन पर काम में रखा गया। इन 06 वर्षाे में किसानों को जैविक उत्पादन का दाम मिला ना ही जैविक बाजार, किसान अपने जैविक उत्पादन को अन्य बाजारों में बेचने को मजबूर है। जैविक खेती, जैविक बाजार, जैविक उत्पाद, एवं रिवाॅल्विंग फण्ड के नाम पर किसानों के साथ छलावा किया गया है।

रिवाॅल्विंग फण्ड क्या है?

Revolving fund अंग्रेजी से अनुवाद किया गया रिवाॅल्विंग फण्ड एक फण्ड या खाता है। जो किसी वित्तीय वर्ष की सीमा के बिना संगठन के निरंतर संचालन को वित्त करने के लिए उपलब्ध रहता है। क्योकि संगठन खाते से उपयोग किए गए धन का पुनर्भुगतान करके फंड की भरपाई करता है।

सरकारी और गैर लाभकारी दोने तरह के कार्यो के लिए रिवाॅल्विंग फण्ड का इस्तेमाल किया जाता है। संस्था अपने कर्मचारियों के वेतन एवं प्रशिक्षण के नाम पर करोडों खर्च कर रही है। जो रिवाॅल्विंग फण्ड के दायरे में नही आता है। संस्था में पंजीकृत किसानों को इस फण्ड के बारे में कोई भी जानकारी नही है। यह बात उनसे छुपाई गई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU