भिलाईनगर। दुर्ग जिले के डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 12 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। जारी किए गए इस आदेश में 3 सहायक उपनिरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा इस फेरबदल का मुख्य कारण प्रशासनिक आवश्यकता और पारिवारिक परिस्थितियों को बताया गया है।
जारी सूची के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षकों में भिलाई-03 थाने में पदस्थ बाबूलाल साहू को पुलगांव भेजा गया है। वहीं जिविशा में कार्यरत अश्वनी सिंह को धमधा और कंट्रोल रूम में तैनात राजकुमार दुबे को जिविशि में नई पदस्थापना दी गई है। प्रधान आरक्षकों की श्रेणी में मंचांदूर चौकी से दिलावर सिंह को रक्षित केंद्र (लाइन) भेजा गया है। इसी तरह यातायात विभाग से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई-03 स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षकों के तबादला आदेश में विजय कुमार पासवान को लाइन से चौकी लिटिया सेमरिया भेजा गया है। एएसपी सिटी कार्यालय में पदस्थ अविनेश प्रताप सिंह को उतई थाना और यातायात से ए. कृष्णा कुमार को एसीसीयू में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सुपेला थाने से कल्पना ठाकुर को