(Reservation Bill) आरक्षण विधेयक का खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा

(Reservation Bill)

(Reservation Bill) कांग्रेस 15 साल बनाम 5 साल को लेकर जनता के बीच जायेंगे – मोहन मरकाम

 

(Reservation Bill) रायपुर । राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रही है उन्होंने क्या किया है? हमारी सरकार और सरकार के मुखिया ने क्या किया हैं वह जनता के सामने है। हमारी सरकार ने चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है।

(Reservation Bill) चार साल में कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, आदिवासी हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिये काम किया है। भाजपा के रमन राज में भ्रष्टाचार और चंद लोगों के लिये सरकार चल रही थी। 15 साल भ्रष्टाचार और वायदा खिलाफी का दौर था। आज छत्तीसगढ़ में न्याय का दौर चल रहा किसान मजदूर, आदिवासी सभी के साथ न्याय हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार के काम और संगठन का मजबूती से हम आने वाले चुनाव में जायेंगे। हम पहले बूथ स्तर पर गये है 23737 बूथों में हमारी कमेटियां काम कर रही है। संगठन बन गये है हम लोग जनवरी मार्च से ट्रेनिंग प्रोगाम भी कर रहे हैं। हम 2023 और 2024 की तैयारी कर रहे है। 26 जनवरी से हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से बूथों तक घर-घर जायेंगे। 2023-24 में अच्छे रिजल्ट आयेंगे।

(Reservation Bill) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण को लटकाने के पीछे भाजपा का षडयंत्र है। सब को पता है इसमें भारतीय जनता पार्टी इसमें राजभवन की आड़ लेकर के राजनीति कर रही है। इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। पिछले बार 14 सीटो पर भाजपा चुनाव में सिमटी थी। इस बार उससे भी कम सीटो पर जीतेगी। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है भाजपा ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की जनता का हक और अधिकार भारतीय जनता पार्टी मारने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजनांदगांव में कार्यसमिति की बैठक हो रही है भाजपा को मंथन करना चाहिये। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लगातार राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। राजनांदगांव जिलों के अधिकत्तर विधानसभा कांग्रेस ने जीता है। भाजपा का जो 15 साल सरकार में रहे अगर वहां के जनता की चिंता उन्होंने की होती तो ये दुर्गती नहीं होती।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU