विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मानोपाधि से अलंकृत हुए रायपुर के जाने माने कवि रामचन्द्र श्रीवास्तव

रायपुर, छत्तीसगढ़ – साहित्य के प्रति समर्पित राजधानी के सम्मानित कवि एवं गीतकार रामचन्द्र श्रीवास्तव ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देवनागरी लिपि के संरक्षण, हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार-प्रसार, नेपाल-भारत के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक सम्बन्ध विकास तथा साहित्यिक प्रतिभा प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस (14 सितंबर 2025) के अवसर पर “विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

जिसमें रामचन्द्र श्रीवास्तव की कविता को उत्कृष्ट घोषित किया गया। साहित्य सृजन के प्रति उनकी क्रियाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विश्व हिंदी रत्न मानद सम्मानोपाधि से अलंकृत किया गया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन, नेपाल के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने रामचन्द्र श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई तथा मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *