रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई युवा कर सकेंगे आवेदन

Railway Administration :

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। तकनीकी पदों पर होने वाली यह भर्ती देशभर के 17 रेलवे जोनों और सीएलडब्ल्यू में की जाएगी। इस संबंध में रेलवे ने सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश जारी कर सूचना भेज दी है।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसके तहत ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 35 वर्ष तय की गई है।

रेलवे द्वारा निकाली गई यह बड़ी भर्ती राजस्थान सहित देशभर के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आचार संहिता लगने से पहले ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने की तैयारी की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *