नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और सह-प्राध्यापक के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और विभागवार संख्या:
- सह-प्राध्यापक: 35
- प्रोफेसर: 21
- कुल पद: 56
पात्रता मानदंड:
प्रोफेसर:
- संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
- मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक।
- कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव।
- कम से कम 10 शोध प्रकाशन और न्यूनतम 120 शोध अंक।
सह-प्राध्यापक:
- संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
- मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक।
- कम से कम 8 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव।
- यूजीसी के अनुसार कम से कम 7 शोध प्रकाशन और 75 शोध अंक।
सेलेक्शन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय और यूजीसी के मानदंडों के अनुसार वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य: ₹2000
- ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1500
- एससी / एसटी: ₹1000
- दिव्यांगजन: ₹500
आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
- होम पेज से Job & Career सेक्शन चुनें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और विवरण भरें।
- फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।
आधिकारिक अधिसूचना का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है।