रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सक्रिय कांग्रेसी रविंदर बबलू भाटिया बने बरखेत्री विधानसभा जिला-नलबारी असम के आब्जर्वर

असम चुनाव, इंदिरा भवन कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में असम राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर विधानसभा प्रभारीयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं असम राज्य प्रभारी कुंवर जितेंद्र सिंह भंवर , राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी विकास उपाध्याय, मनोजकांत चौहान के नेतृत्व में प्रभारियों को चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया!
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं रायपुर जिला के सक्रिय कांग्रेसी रविंदर बबलू भाटिया को बरखेत्री विधानसभा जिला-नलबारी (असम) का प्रभारी (आब्जर्वर) नियुक्त किया गया! नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी, वरिष्ठ कांग्रेसीयों तथा मित्रगणों ने शुभकामनाएं प्रेषित की !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *