Rashifal Today 28 January 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

Rashifal Today 28 January 2024

Rashifal Today 28 January 2024

 

Rashifal Today 28 January 2024 : मेष: आपको कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Anuradha Devi of India आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2024 में अनुराधा देवी ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत

Rashifal Today 28 January 2024 : वृषभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कर्क: धन, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति कोई जोखिम न लें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। निजी रिश्ते प्रगाढ़ होंगे लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

धनु: शुक्र के परिवर्तन से चल रही समस्याओं पर अंकुश लगेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। निजी रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक व्यय अधिक होगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU