इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक रैपिडो बाइक चालक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चालक ने पीड़िता को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले जाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोपी चालक उसे राजवाड़ा ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर सस्ते कपड़ों का लालच दिया और अपने साथ ले गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है और राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।