रानू कमलेश सेन बने चारामा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चारामा : अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी चारामा में रानू कमलेश सेन की प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्ति की गई हैं, रानू कमलेश सेन नगर पंचायत चारामा सदर बाजार से 2 बार के पार्षद और श्रीवास सेन समाज ब्लाक चारामा के अध्यक्ष हैं, एक सामाजिक और जनप्रिय पार्षद जो नगर के सभी वार्डों की समस्या को सुनते है समझते है और समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरथ रहने वाले को चारामा नगर का कांग्रेस पार्टी के मुख्या बनने से भविष्य में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा, रानू कमलेश सेन पहले बूथ अध्यक्ष रहें है।

नगर में युवा चेहरा के साथ वे अपने मिलनसार व्यवहार के लिए जाने पहचाने जाते हैं, उनको 2016 से सेक्टर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली हुई हैं,अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा मंडल अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी चारामा नियुक्ति हुई है।रानू कमलेश सेन की अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी चारामा में नियुक्ति पर नगर के सेक्टर अध्यक्ष बूथ पदाधिकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता में खुशी की लहर है।

रानू कमलेश सेन ने प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी दीपक बैज जी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री बसंत यादव जी, विधायक सावित्री मनोज मंडावी जी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू जी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप जी ,पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य श्री नरेंद्र यादव जी,नगर पंचायत अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद सभी ने बधाई प्रेषित किए सभी कांग्रेस के नेताओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *