भानुप्रतापपुर में भव्य रूप से मनाया जाएगा रामनवमी महोत्सव एवं मंदिर स्थापना दिवस

श्री कृष्ण एवं श्री सांई नाथ महाराज का अभिषेक व विशेष पूजा अर्चना किया जाएगा

भानुप्रतापपुर।नगर में आगामी 27 अप्रैल शुक्रवार को रामनवमी पर्व एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री साई मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगा।
हिंदू नववर्ष चैत्र मास की नवमी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण एवं साईनाथ महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल शिवहरे ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनेगा।


समिति द्वारा जारी आमंत्रण में सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रातः 09:00 बजे – श्री साईनाथ महाराज का अभिषेक एवं पूजन
10:00 बजे – श्री राधाकृष्ण महाराज का अभिषेक एवं पूजन
12:00 बजे – प्रभु श्री राम का पूजन एवं महाआरती
12:30 बजे – हवन यज्ञ एवं आहूति
02:00 बजे – भोग प्रसाद वितरण
श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं श्री साई मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर विशेष सजावट, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।


समिति ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का भी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *