रामनवमी 2026 वास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि के लिए इस पावन अवसर पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

रायपुर। हिंदू धर्म में रामनवमी का पर्व अत्यंत विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 27 मार्च को महानवमी और रामनवमी का संयोग बन रहा है। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास वस्तुएं घर लाना अत्यंत फलदायी माना गया है।

मान्यता है कि रामनवमी के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें इस दिन घर लाना शुभ माना जाता है।

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम विष्णु जी के अवतार हैं और तुलसी उन्हें अत्यंत प्रिय है। रामनवमी के दिन घर में तुलसी का नया पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

शंख की स्थापना

इस दिन घर में शंख लाना और पूजा के समय उसका उपयोग करना मंगलकारी माना जाता है। शंख की ध्वनि से वातावरण पवित्र होता है और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही इसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का माध्यम भी माना जाता है।

राम दरबार की तस्वीर

रामनवमी पर श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के सम्मिलित स्वरूप यानी राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति घर लाना श्रेष्ठ माना गया है। इसे घर में स्थापित करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, एकता और सामंजस्य बढ़ता है।

श्रीराम यंत्र

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और बुरी नजर से सुरक्षा के लिए रामनवमी पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करना लाभकारी होता है। माना जाता है कि इससे परिवार में तालमेल बेहतर होता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

चांदी का सिक्का

आर्थिक स्थिति में सुधार और सौभाग्य के लिए इस दिन चांदी का सिक्का घर लाकर भगवान श्रीराम को अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्रमा से जुड़े दोषों को कम करने में भी सहायक होता है और जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति कराता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *