Rajnandgaon News अधिवेशन में शामिल हुए पदाधिकारी, जगह-जगह हुआ स्वागत

Rajnandgaon News

Rajnandgaon News अधिवेशन में शामिल हुए पदाधिकारी, जगह-जगह हुआ स्वागत

Rajnandgaon News राजनांदगांव। महाराष्ट्र के नागपुर में अखिल भारतीय तैलिक महासभा का अधिवेशन 9 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में भाग लेने छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ की टीम 8 अक्टूबर को रवाना हुई थी। महाराष्ट्र रवाना होने से पहले तुमड़ीबोड़ में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष व जिला साहू संघ राजनीति प्रकोष्ठ के संयोजक मदन साहू के साथ अन्य सामाजिक बंधुओं ने इस टीम का स्वागत किया।

Rajnandgaon News मदन साहू ने बताया कि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष और अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हलदर साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू, समाजसेवी राजेंद्र साहू, प्रदेश साहू संघ महामंत्री दयाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, रायपुर संभाग के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन साहू, बिलासपुर संभाग के उमेश साहू, बस्तर संभाग के विनोद साहू, महिला प्रकोष्ठ से  केसरी मोहन साहू सहित पचासों की संख्या में शामिल थे।

Rajnandgaon News उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ में सभी का अभिनंदन किया गया। इस बीच अधिवेशन में जिन विषयों पर चर्चा होने थी इस संबंध में सुझाव व बातचीत की गई। साहू ने बताया कि बैठक कर के सामाजिक गतिविधियां व संगठन के बारे में चाय के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान लगभग 5 संभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान करने वाले मदन साहू के अतिरिक्त डोमेश्वर साहू, सनद साहू, राजेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, राजेंद्र साहू, हेमंत साहू, उमेंद्र साहू, मुकेश साहू भी मौजूद थे।

Rajnandgaon News साहू ने बताया कि 10 अक्टूबर को अधिवेशन से वापस लौट रही टीम का नवनिर्वाचित जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू सहित सामाजिक पदाधिकारियों ने चिचोला में स्वागत किया। वहीं ग्राम खपरीकला में भी सभी का अभिनंदन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU