Rajnandgaon : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में खिलाडिय़ों में रहा अपूर्व उत्साह, जोश एवं जुनून

Rajnandgaon : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में खिलाडिय़ों में रहा अपूर्व उत्साह, जोश एवं जुनून

Rajnandgaon : जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में खिलाडिय़ों में रहा अपूर्व उत्साह, जोश एवं जुनून

 

 के एस ठाकुर राजनांदगांव
 राजनांदगांव

– शासन द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहन देने का असर जिले में रहा प्रभावी

रोमांच से भरपूर रहे खेल

– 100 मीटर दौड़ में जहां महिला प्रतिभागियों के बीच रही कांटे की टक्कर तो, वहीं फुगड़ी में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

https://jandhara24.com/news/129114/actress-ananya-pandey-ananya-pandeys-crush-on-the-son-of-this-khan-of-bollywood-was-accepted-by-herself/

– कंचा-बांटी में बालकों ने जमकर साधा निशाना

– जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आज 522 खिलाडिय़ों ने लिया भाग

राजनांदगांव ,, जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आज खिलाडिय़ों में अपूर्व उत्साह, जोश एवं जुनून रहा। शासन द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहन देने का असर

प्रभावी रहा है। उत्सव के माहौल में जिले में आज बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, लंगड़ी दौड़, गेड़ी दौड़, कंचा बांटी, कबड्डी, भौरा जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें 522

खिलाडिय़ों ने भाग लिया। रोमांच से भरपूर खेलों में खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया।

Berhampur News : जान से मार दूंगा….कोर्ट में ही आरोपी ने महिला जज को दिखाया चाकू…और फिर

100 मीटर दौड़ में जहां महिला प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर रही तो, वहीं फुगड़ी में बालिकाओं ने दमखम दिखाया। कंचा-बांटी में बालकों ने जमकर निशाना साधा।

गेड़ी दौड़ में बच्चों की खुशी देखते ही बनी। जिलेभर से आये बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सहित सभी विजेताओं ने खेलों में जमकर सहभागिता

दिखाई। कलेक्टर डोमन सिंह ने शासकीय ठाकुर प्यारे लाल सिंह स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का निरीक्षण किया।

छुरिया विकासखंड के ग्राम जैतमुड़ा की इंगला बाई 100 मीटर दौड़ में विजेता रही। उन्होंने कहा कि बचपन में स्कूल के समय यह सब खेल खेलते थे। इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से बचपन की यादें

ताजा हो गई है। छुरिया विकासखंड की केशरी बाई ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल को लोग कहीं न कहीं भूलते जा रहे थे, लेकिन अब जागरूक हो रहे हैं। लंबी कूद में भाग लेने आई 51 वर्षीय

श्रीमती खेमिन साहू ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है और यह बहुत अच्छी पहल है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त

डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, उप संचालक जिला पंचायत श्री धर्मेन्द्र कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, आयोजन के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी  ए एक्का एवं

सहायक नोडल अधिकारी उषा चटर्जी उपस्थित थे। मंच संचालन शैलेन्द्र तिवारी,बलबीर, व्यायाम शिक्षक एवं आयोजन को सफल बनाने में सभी व्यायाम शिक्षक शामिल रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU