Rajkot Breaking : उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो टिकट चेकिंग स्टॉफ ने बिना टिकट यात्रियों से वसूले एक-एक करोड़ रु

Rajkot Breaking :

Rajkot Breaking पश्चिम रेलवे में गुजरात राजकोट मंडल

 

Rajkot Breaking राजकोट !  पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल तथा फ्लाइंग स्क्वायड के दो टिकट जांचकर्ता टिकट चेकिंग स्टाफ ने बिना टिकट/अनियमित यात्रियों से एक-एक करोड़ रुपये वसूल कर अपने कार्यक्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियां अर्जित की है।


Rajkot Breaking मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक के. डी. ओझा ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी 2023 तक 14,928 मामलों से 1.13 करोड़ रुपये का राजस्‍व जुर्माने के रूप में वसूल किया है। जबकि चर्चगेट के फ्लाइंग स्क्वायड में कार्यरत उप मुख्य टिकट निरीक्षक जाहिद कुरैशी ने जनवरी से दिसंबर, 2022 तक 13,116 मामलों का पता लगाने के साथ 1.06 करोड़ रुपये का राजस्‍व जुर्माने के रूप में वसूल किया है। अहमदाबाद मंडल के वरिष्‍ठ टिकट परीक्षक अजमेर सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17,806 मामलों से 93.47 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं।


ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे की महिला टिकट चेकिंग स्‍टाफ इस क्षेत्र में अपने पुरुष समकक्षों से बहुत पीछे नहीं हैं। अहमदाबाद मंडल की उप मुख्य टिकट निरीक्षक  शैल तिवारी फरवरी, 2023 तक 7,293 मामलों का पता लगाकर 54.70 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल करने वाली पश्चिम रेलवे की शीर्ष महिला कर्मचारी हैं। चर्चगेट के फ्लाइंग स्क्वाड में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक  गीताबेन वसावा ने 7,085 मामलों से 51.19 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। उल्‍लेखनीय है कि पश्चिम रेलवे ने अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 की अवधि के दौरान दर्ज 23.70 लाख मामलों से टिकट जांच राजस्व के रूप में 158.28 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 68.01 फीसदी अधिक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU