रायपुर पश्चिम विधानसभा को आज 96 करोड़ की विकास सौगात, चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज चार बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 96 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया। इनमें दानवीर भामाशाह वार्ड, शुक्रवारी बाजार में 3.37 करोड़ रुपए की लागत से नया शाला भवन, ठक्कर बापा वार्ड में 19.60 करोड़ रुपए की पानी टंकी शामिल हैं।

साथ ही रिंगरोड क्रमांक-2 पर दो ओवरपास निर्माण कार्य भी शुरू होंगे। बंगाली होटल के पास 23.89 करोड़ रुपए और हीरापुर चौक पर 49.40 करोड़ रुपए की लागत से ओवरपास बनाए जाएंगे। ये परियोजनाएं क्षेत्रवासियों के आवागमन और जीवनस्तर में सुधार लाने में मदद करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *