Raipur Science College Ground : सम्मान पत्र देकर जवानों को किया गया सम्मानित, ढोल-नंगाड़े के साथ जोरदार स्वागत और माला पहनाकर भारतीय सैनिकों को दी गई विदाई…जवानों पर हुई फूलों की बारिश…देखे VIDEO

Raipur Science College Ground :

Raipur Science College Ground : भारतीय सैनिकों ने जिला प्रशासन से कहा-धन्यवाद

सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन के बाद लौटने लगे जवान

 

 

Related News

 

Raipur Science College Ground : रायपुर । साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन बाद कार्यस्थल के लिए लौटने वाले भारतीय सेना का जोरदार स्वागत कर विदाई दी गई। रायपुर रेलवे स्टेशन में नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप ने भारतीय जवानों के माथे में तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई गई और शाॅल भेंट किए।

साथ ही सभी जवानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन में ढोल-नंगाड़े के साथ सैनिकों का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जवानों पर महिलाओं ने फूल की बारिश कर विदाई दी। भारतीय जवानों ने कहा इस मौके पर कहा कि यह पल हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सम्मान मिला, यह हमारे के लिए गर्व की बात है।

रायपुर का वातावरण भी काफी अच्छा है और यहां पहुंचकर बहुत अच्छा लगा। भारतीय जवानों ने जिला प्रशासन की सरहाना कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन के बाद भारतीय जवानों के अपने कार्यस्थल लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली टोली आज रायपुर रेलवे स्टेशन से कार्यक्षेत्र के लिए ट्रेन से रवाना हो गई है। इसके बाद लगातार जवानों के लौटने का सिलसिला चलेगा।

ESIC Hospital : सरगुजा संभाग में खुले ईएसआईसी का हास्पिटल

 

Raipur Science College Ground : उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने सशस्त्र सैन्य समारोह का सफल आयोजन किया। इसमें भारतीय जवानों ने अपने सैन्य ताकत को दिखाया और टैंक की प्रदर्शनी भी लगाई।

Related News