Raipur Politics : भाजपा के कवायद पर सीएम ने कसा तंज कहा -जिन्हे भाजपा की ऑडियोलॉजी का पता नहीं उन्हें सौंपी जा रही जिम्मेदारी

Raipur Politics :

Raipur Politics  चुनाव से पहले समिति गठित  

Raipur Politics   रायपुर !   प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गई है | प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही नेताओ में ऊर्जा भर कर गए वैसे ही भाजपा एक के बाद एक समितियों का गठन किया है | पहले प्रदेश के नेताओं को केंद्रीय कार्यसमिति में जगह मिली तो दूसरी ओर घोषणा पत्र समिति और आरोप पत्र समिति गठित की है | भाजपा के इस कवायद पर सीएम ने तंज कसा है -कहा जिन्हे भाजपा की ऑडियोलॉजी पता नहीं उन्हें जिम्मेदारी दी जा रही है |

चुनाव से पहले भाजपा ने घोषणापत्र समिति और आरोप पत्र समिति का गठन किया है | घोषणा पत्र समिति में जहां सांसद विजय बघेल को कमान दी है तो आरोप समिति में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है |

घोषणा पत्र में 30 सदस्यीय टीम है, तो आरोप पत्र में अजय चंद्राकर के साथ प्रेम प्रकाश पण्डे और ओपी चौधरी को जगह मिली | भाजपा जल्द  ही राज्य स्तर पर आरोप जारी करने के बाद जिलों में सरकार की विफलता बताने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी पार्टी जो भी आरोप लगाएगी, उसके प्रमाण भी प्रस्तुत करेगी | इसके लिए विधानसभा से तथ्य जुटाने के अतिरिक्त सूचना का अधिकार कानून के तहत भी जानकारियां प्राप्त की जा रही है |

घोषणापत्र समिति को लेकर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि विजय बघेल और रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा इन सब के नेतृत्व में 31 लोगों की समिति बनाई है ,यह जिम्मेदार लोग है अच्छा घोषणापत्र बनाएंगे और भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है जनता जानते हैं |

कांग्रेस का  घोषणा पत्र को भी जनता ने देखा है ,एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है ,केवल भ्रम फैलाया है | गंगाजल हाथ में लेकर वादा किया था उसके विपरीत जाकर काम किया है  | नौजवानों के हाथों में शराब के बोतल दे दिया  | जिम्मेदार नेताओं के द्वारा भाजपा का एक अच्छा घोषणा पत्र बनेगा ,हर एक वर्ग के लिए चिंता की जाएगी |

इधर कांग्रेस ने भाजपा के आरोप पत्र तैयार करने पर तंज कंसा है कांग्रेस ने कहा कि आरोप पत्र तैयार करने के पहले भाजपा 15 सालों के घपलों घोटालों पर आत्ममंथन समिति बनाना चाहिए । बीजेपी की आरोप समिति औचित्यहीन है |

भाजपा के समितियों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहां तीन चेहरे में कौन-कौन से हैं बृजमोहन ,पांडे ,अजय चंद्राकर कितना भी विधानसभा में चिल्ला चिल्ला कर बोले जब तक रमन सिंह को नहीं हटाएंगे आपका भविष्य गट मठ रहेगा ,पूरी समितियां में रमन सिंह करीबी है , विष्णु देव साय, कौशिक जो लोग जीवन पर भाजपा की सेवा की है उनको घर बैठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया |

विजय बघेल को घोषणा पत्र समिति के संयोजक बनाए हैं जिनको भाजपा के ऑडियोलॉजी पता नहीं वह घोषणा पत्र बनाएंगे | आंध्र में  पुरंदेश्वरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है पहले कांग्रेस में थी पंजाब में जाखड़ वह कांग्रेस मे थेभाजपा के अध्यक्ष होगा भाजपा में शीर्ष को प्रदेश में नेताओं का अकाल हो गया है |

Mythological Heritage Mahakal Shivling : 11 वीं शताब्दी की पौराणिक धरोहर महाकाल शिवलिंग, जानें इनके रहस्य, देखिये VIDEO

जाहिर है घोषणा पत्र के दम पर ही कांग्रेस सत्ता में आई थी | अब चुनाव है तो घोषणा पत्र समेत अन्य समिति बनेगी लेकिन किसके घोषणा पत्र दमदार है और समय ही बताएगा |

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU