raipur news- वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, दिन-रात का पारा लुढ़का

सरगुजा में शीतलहर, अंबिकापुर में 6 डिग्री गिरा टेम्प्रेचर; अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान

रायपुर 

हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर छत्तीसगढ़ में पड़ा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है। जिससे दिन में चुभने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सरगुजा में फिर से शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। आज मौसम ड्राई रहेगा। इसके बाद अगले 5 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।  प्रदेश में दुर्ग जिला गुरुवार को सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 °C रिकॉर्ड किया गया। वहीं 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में रात का पारा सामान्य से कम

गुरुवार को यहां दिन का तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। वहीं रायपुर के आउटर क्षेत्र में अधिकतम पर 32.4 रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.2 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा माना क्षेत्र में 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम था।

Related News