RAIPUR NEWS : खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए हुआ राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, सीएम ने बड़ी घोषणा

@हिमांशु पटेल

रायपुर। आज अंतरराष्ट्रीय हॉकी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे। आज अलग-अलग खेलो में निहित सैकड़ो खिलाड़ियों को सम्मान किया गया। वही CM विष्णु देव साय आज राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए इस दौरान प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दिए।

 

 

वही कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार रही और उन्होंने खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से वंचित रखा, हमारी सरकार ने 8 महीने में ही प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया साथ ही पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

सीएम साय ने कहा – हम जल्द क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करेंगे. योजना के तहत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधा मिल सकेगी. खेलों को प्रोत्साहन मिल सकेगा खिलाड़ी राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेले इसके लिए बेहतर वातावरण बना रहे है, सीएम साय ने खिलाडियों के लिए बड़ी घोषणा की है, ओलम्पिक में मैडल जितने पर सरकार पुरस्कार राशि देगी। स्वर्ण पदक जितने पर तीन करोड़ रजत पदक जितने पर दो करोड़ साथ ही कास्य पदक जितने पर एक करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा।