रायपुर में पुलिस ने राजधानी के वीआईपी रोड और आसपास नियम-कानून की अवहेलना कर होटल, बार और कैफे चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। आधी रात के बाद जांच में 11 संचालकों और मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया, जो आधा दर्जन संस्थानों से जुड़े थे।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मंदिरहसौद, विधानसभा, माना और अभनपुर के 50 से ज्यादा होटल, ढाबा और फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में अवैध नशा, गुमाश्ता एक्ट उल्लंघन और नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने जैसी गतिविधियों से बचने और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।
जांच में किशोर लोहिरा, सन्नी नागपाल, हिमांशु नागपाल, आदित्य गुप्ता, मंगल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, एश्वर्य बाघ, विनोद तामंग, समीर मंडल और ऋषभ मोटवानी जैसे संचालक शामिल पाए गए। दो बार की चेतावनी के बावजूद रात 12 बजे के बाद कैफे चलाने वाले आदित्य गुप्ता, मंगल यादव और अभिषेक श्रीवास्तव को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।