Raipur Crime : बेटे की करतूत,पिता की गला दबाकर पानी में डुबाेकर हत्या

Raipur Crime :

Raipur Crime बेटे की करतूत,पिता की गला दबाकर पानी में डुबाेकर हत्या

Raipur Crime रायपुर !  राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में पत्नी पर बुरी नजर रखने से नाराज पति ने विवाद किया उसके बाद मौत के घाट उतार दिया।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम अवतार रात्रे की हत्या हुई है। मृतक और आरोपी का घर आस-पास है। मृतक का आठ जुलाई को दोपहर करीबन 02.30 बजे गांव के ही जागेश्वर जांगडे के साथ विवाद हुआ था। जागेश्वर जांगडे ने हत्या करने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर मृतक का गला दबाकर पानी में डुबाेकर हत्या कर दी।

बता दे राम अवतार रात्रे तालाब पार में झोपड़ी बनाकर रहता था। रात्रि में तालाब पार में ही सोता था। मृतक का बेटा जब घटना के दिन झोपड़ी में देखने गया तो राम अवतार नहीं था। इस बीच उसने खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।दूसरे दिन सुबह राम अवतार का शव पानी में दिखा गया।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आए दिन जागेश्वर जांगड़े से विवाद होता था। पुलिस ने शक के आधार पर जागेश्वर को पकड़कर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि घटना के दिन पुराने विवाद के चलते कहासुनी हुई और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

District Panchayat Cell : जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने ली पंचायत प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक 

तिल्‍दा नेवरा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव के अनुसार पूछताछ में आरोपी जागेश्वर जांगड़े ने बताया कि राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। पूर्व में उसका बेटा छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इसी बात पर विवाद होता रहता था। घटना के दिन उसी बात पर विवाद हुआ था। उसके बाद आरोपी ने हत्या कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU