रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा की है। केंद्र सरकार के समान अब राज्य के कर्मचारियों को भी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले यह भत्ता 55 प्रतिशत था।
चंद्रखुरी में भगवान राम की नई प्रतिमा 14 जनवरी के बाद स्थापित होगी
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान राम की नई प्रतिमा बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। मूर्तिकार को भुगतान भी कर दिया गया है। प्रतिमा रायपुर लाए जाने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी।
प्रतिमा की स्थापना 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के बाद की जाएगी।
बता दें कि चंद्रखुरी को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है। यहां माता कौशल्या मंदिर परिसर में पहले से मौजूद विशालकाय प्रतिमा के मुख के अनुपात को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पुरानी प्रतिमा को बदलकर नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।
इसके लिए ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भुगतान संबंधी कारणों से कार्य कुछ समय तक लंबित रहा, लेकिन अब पूर्ण भुगतान के बाद प्रतिमा को लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।