रायपुर शहर जिला BJP प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट

दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से रायपुर शहर जिला भाजपा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शर्मा ने उन्हें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण एवं लंबे राजनीतिक अनुभव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे मजबूत और व्यापक जनाधार वाली राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आई है, जिसका श्रेय शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक कार्यरत समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।
राजेन्द्र शर्मा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रदर्शन के बीच अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है निश्चित ही 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी ।
उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक परिवेश में भाजपा का अभी तक का यह प्रदर्शन संगठन की ताकत और नेतृत्व की स्वीकार्यता को भी दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे संसद में पार्टी की स्थिति और अधिक सशक्त हुई है। इससे राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता प्राप्त होगी।
राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि माननीय नितिन नवीन जी का अनुभव, दूरदर्शी सोच और संगठनात्मक क्षमता निश्चित ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।
शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन देशभर के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *