रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले का दौरा करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में शामिल होंगे

 Chief Minister Vishnu Dev Sai :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजे वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे बालोद के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर 3:00 बजे वे राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।

शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री युवारत्न सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *