Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी….

Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी....

Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी….

– कुल 8 दिव्यांग दंपत्तियों को साढ़े 6 लाख रुपए समाज कल्याण विभाग ने दिया

– पांच दिव्यांगों को एक-एक लाख और तीन को 50-50 हजार रुपए का मिला चेक

विशेष संवाद्दाता
Raipur Chhattisgarh News : रायपुर। अब दिव्यांगों को शादी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समाज कल्याण विभाग न सिर्फ उनकी मदद करता है, बल्कि पैसे देकर उन्हें जीवन यापन करने लायक भी बनता है।

Also read  :  Auto Parts News Today ऑटो पार्ट्स कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की योजना, लगा रहे अपना एमआरपी स्टीकर

Raipur Chhattisgarh News :इसके लिए सरकार की तरफ से दिव्यांग जन विवाह योजना शुरु की गई है। इसके तहत रायपुर में करीब 8 दिव्यांग दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। इनमें पांच ऐसे दिव्यांग दंपत्ति शामिल रहे, जो दोनों ही दिव्यांग हैं।

वहीं, तीन दिव्यांग दंपत्ति में सिर्फ एक ही दिव्यांग है। सभी दिव्यांगों को करीब साढ़े 6 लाख रुपए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिया गया है।

इन इलाकों के हैं दिव्यांग दंपत्ति
अफसरों के मुताबिक जिन 8 दिव्यांग दंपत्ति को प्रोत्साहन राशि दी गई है, उनमें तीन दंपत्ति नगर निगम क्षेत्र के निवासी हैं।

Also read  :https://jandhara24.com/news/115564/sco-meet-pm-modi-to-attend-sco-meeting-today-to-meet-pm-of-pakistan-and-president-of-china/

वहीं दो दंपत्ति जनपद आरंग क्षेत्र, दो दंपत्ति अभनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र और एक दंपत्ति धरसीवा जनपद पंचायत क्षेत्र के निवासी हैं। सभी को चेक दे दिया गया है।
इन्हें मिली आर्थिक मदद
अफसरों के मुताबिक रूपेश कुमार साहू पत्नी राधिका साहू, रामकुमार साहू पत्नी धनेश्वरी साहू, भागवत यादव पत्नी सुखवंती यादव, सुनील कुमार सेन औपत्नी आंगन पटेल और उत्तम कुमार साहू पत्नी किरण साहू को एक-एक लाख रुपए की मदद

राशि दी गई। वहीं, मोहसीन खान पत्नी शबीना खान, रमाकांत साहू पत्नी पुष्पा साहू और नेहुला बोथरा पत्नी धर्मिन बोथरा को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।
क्या है नियम
दिव्यांग जन विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के तरफ से दिव्यांगजनों को विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी....
Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी….

दांपत्य जीवन में बंधने वाले दो में से एक दिव्यांग है तो उन्हें 50 हजार रुपए और दोनों दिव्यांग हैं तो एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी....
Raipur Chhattisgarh News : सरकारी मदद से सवरी दिव्यांग दंपत्ति की जिंदगी….

वर्जन
दिव्यांग जन विवाह योजना के तहत 5 दिव्यांग दंपत्तियों को एक-एक लाख रुपए और तीन दंपत्ति का े50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

सभी को चेक दिया गया है।
भूपेंद्र पांडेय, संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU