रायपुर। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा २०२४ के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया है। ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर उत्तर प्रदेश मिला है।
छत्तीसगढ़ कैडर को तीन नए आईएएस मिले हैं :
- गोकुल आरके (तमिलनाडु होम स्टेट)
- वाध्यता यशवनाथ (तेलंगाना होम स्टेट)
- इशांत जैसवाल (उत्तर प्रदेश होम स्टेट)
वहीं ६५वीं रैंक प्राप्त छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर आवंटित हुआ है।
टॉप रैंकों के अन्य प्रमुख आवंटन :
- हर्षिता गोयल – गुजरात
- डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक
- शाह मार्गी चिराग – गुजरात
- आकाश गर्ग – एजीएमयूटी
- कोमल पुनिया – उत्तर प्रदेश
- आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश
- राजकृष्ण झा – बिहार
- आदित्य विक्रम अग्रवाल – उत्तर प्रदेश
- मयंक त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश