हिमांशु पटेल
Raipur Breaking : महापौर ढेबर के कार्यकाल की आखिरी सामान्य सभा होगी 3 अक्टूबर को
Raipur Breaking : रायपुर ! रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने सामान्य सभा 3 अक्टूबर को बुलाई है। 11 बजे से निगम मुख्यालय भवन पर बैठक होगी। रायपुर नगर निगम में सामान्य सभा चलेगा 2 दिन चलेगा। नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन 3 अक्टूबर को नगर निगम की सामान्य सभा होगी जो कि महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल की आखिरी सभा होगी। 32 एजेंडों पर चर्चा के लिए कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई।
Raipur Breaking : बता दें कि यह सभा चुनावी रंग में ज्यादा नजर आएगी। क्योंकि, अब नगर निगम की चुनाव काफी करीब है।इसलिए दोनों तरफ भाजपा -कांग्रेस में पूरा जोर रहेगा ! चूंकि यह सामान्य सभा आखिरी है, इसलिए ज्यादा हंगामेदार होने की संभावना है। महापौर की मॉस्को यात्रा में मैट्रो ट्रेन के एमओयू मुद्दे को लेकर सवालों के घेरे में रखने की रणनीति से पहुंचेंगे।