हिमांशु पटेल
Raipur Breaking : राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर सियासत, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा – भारतीय जनता पार्टी को पच नहीं रहा है राहुल गांधी की लोकप्रिय
Raipur Breaking : रायपुर ! कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर की गई है। अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक, बिलासपुर जिले के बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में दो मामले गुरुवार को दर्ज किए गए। वहीं दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की गई।वही fir दर्ज होने के बाद राजनीति सियासत तेज हो गई है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदेश भर में हुई शिकायत और fir को लेकर कहा की राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लोग अवैधानिक टिप्पणियां कर रहे हैं समाज का अपम्मानित करने वाले टिप्पणियां कर रहे हैं तो निश्चित रूप से कानून संबंध कार्यवाही होनी ही चाहिए।
Raipur Breaking : वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की राहुल गांधी लगातार देश के लोकप्रिय नेता बन रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी को पच नहीं रहा है और राहुल गांधी की लोकप्रियता से पूरी तरह से डरी हुई घबराई हुई है इसलिए ओछी बयानबाजी कर रहे हैं हम इससे बिल्कुल सहमत नहीं है आने वाले समय में समाज में ऐसे नेताओं के खिलाफ लोकतंत्र में भाषा मर्यादा में रहकर के जनप्रतिनिधि अपने बात करने की अभिव्यक्ति होती है लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी में उनके नेता कर रहे हैं लोकतंत्र में इसका कोई स्थान नहीं है इसके विरोध में पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया जाएगा