Raipur Breaking : तेज आवाज में डीजे बजाने वालों की खैर नहीं : देर रात तेज आवाज में बज रहा था डीजे, काॅल सेंटर में बजी घंटी, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Raipur Breaking :

 

Raipur Breaking :  उधर देर रात तेज आवाज में बज रहा था डीजे, इधर काॅल सेंटर में बजी घंटी, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

वार्डवासियों के शिकायत पर हुई कार्रवाई

 

Raipur Breaking :  रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन काॅल पर समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव के गणेश पंडाल में निर्धारित समय से अधिक होने के बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जिसकी जानकारी जन समस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन काॅल के माध्यम से मिली।

उधर तत्काल जिला प्रशासन की टीम को रवाना किया गया और जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की।
बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी  संजय लकड़ा ने कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन किया। उन्होंने गणेश पंडाल में तेज आवाज और निर्धारित समय से ज्यादा होने के बाद भी डीजे बजाने की शिकायत की।

तत्काल जिला प्रशासन की टीम को जानकारी देकर मौके के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने वहां पहुंचकर डीजे को बंद कराया और संबंधित पर कार्रवाई की।

Chhattisgarh Pradesh Congress Committee : ई ई पी डब्लू डी पर कार्यवाही न होना अंधेरगर्दी का प्रमाण – रूपेश दुबे
Raipur Breaking :  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए है कि बड़े आयोजन एवं त्यौहारों में तेज आवाज और समय से अधिक होने के बाद भी डीजे का संचालन नहीं किया जाना है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने डीजे संचालकों को बुलाकर सख्त चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 

Related News