Raipur Breaking : कांग्रेस की बैठक पर भाजपा ने ली चुटकी
Raipur Breaking : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद कुमारी सैलजा ने पहली बैठक ली.
कांग्रेस की इस बैठक पर भाजपा ने बड़ी चुटकी ली है।
Raipur Breaking : पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा- अच्छी बात है संगठन को मजबूत करें, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाये, जिस प्रकार से निचले स्तर तक भ्रष्टाचार चला गया हैं। मंत्रियों की आवाज़ अलग अलग आ रही है।
Raipur Breaking : जन घोषणा पत्र में जिन जिन चीज़ों को कहा- मंत्री कह रहे है हम पूरा नही कर सकते,अब हमारे पास पैसा ही नही बचा है। प्रदेश सरकार 1 लाख करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूब चुकी हैं। इन सब चीज़ों की समीक्षा भी करे यही भी आग्रह हैं।
उन्होंने कहा कि मुद्दे को लेकर सरकार राजनीति करने लगी है सरदार या भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है तो वर्तमान में जो प्रशासनिक अधिकारी थे उनके पास है जांच कर सकते हैं वही अगर भ्रष्टाचार का आरोप मुझ पर लगा रहे हैं तो जांच करा ले मैं तैयार हूं।