Raipur Breaking :  खेल के मैदान छीने जाने पर बच्चों की कानूनी लड़ाई

Raipur Breaking :

Raipur Breaking खेल के मैदान छीने जाने पर बच्चों की कानूनी लड़ाई

रायपुर।  आज छत्तीसगढ़ राज्य में बच्चों के खेल के मैदानों की काफ़ी कमी है उसी कमी कों दिखाते हुए आज जनमंच में एक नाटक जिसमें बच्चों कों खेल मैदान की कितनी आवश्यकता उसे दर्शाया गया। नाटक का नाम था खेल मैदान। नाटक का लेखन आशीष तिवारी नें किया था। और। निर्देशन रचना। मिश्रा द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम इस नाटक के मंचन में उपस्थित रही।

नाटक में दिखाया गया कैसे बच्चों के खेलने की जगह पर शॉपिंग कंपलेक्स और पार्किंग बनाने के नाम पर उनकी खेलने की जगह छिना जा रही है। कैसे बच्चे अपने अधिकार जाने के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में पत्र लिखकर अपने अधिकारों की गुहार लगाते हैं। उसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किस तरह कार्यवाही की जाती है उसे भी इस नाटक के माध्यम से बताया गया है। बच्चें अपने अधिकारों कों नहीं जानते।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी ही नहीं है। इस नाटक के माध्यम से बच्चों कों उनके अधिकार। और बच्चों के लिए खेलकूद कितना जरूरी है। उसे बताया। गया है। आजकल मोबाइल की लत में आकर बच्चे खेलकूद करना ही भूल गए हैं। पहले की स्थिति और अभी की स्थिति में अंतर भी बताया गया है।

कैबिनेट मंत्री तेजकुंवर नेताम नें कहा कहा आज हमारे बच्चों ने जो नाटक के माध्यम जो दिखाया है बहुत अच्छा दिखाया है कि मोबाइल के माध्यम से बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उस तरह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। बच्चों के लिए खेल कूद जरुरी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस पर ध्यान दे रहे है।

बाइट – राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU