Raigarh Latest News भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा
Raigarh Latest News रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना।
मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की।
Raigarh Latest News इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री साय ने कहा शाबाश!।
Developed India Sankalp Yatra विकसित भारत संकल्प यात्रा : 30 दिसम्बर को लगेंगे जिले में संकल्प शिविर
उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।