कोरिया, 02 मार्च 2026/ श्रीमती अमेरिका बाई, ग्राम छोटी-कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के प्रहरियों के विरुद्ध की गई शिकायत के संबंध में विभागीय जांच संस्थित की गई है। जांच अधिकारी के रूप में सहायक जेल अधीक्षक, जिला जेल बैकुण्ठपुर को नियुक्त किया गया है।
उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता को कथन/प्रतिपरीक्षण/बयान हेतु तीन बार पंजीकृत डाक के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई, किंतु वे निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हुईं।
अतः सार्वजनिक सूचना के माध्यम से सूचित किया जाता है कि 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे जिला जेल बैकुण्ठपुर में आयोजित विभागीय जांच की कार्यवाही में उपस्थित होकर अपना कथन प्रस्तुत करें।
निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में विभागीय जांच की अग्रिम कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की जाएगी।