PSC Mains Exam: सरगुजा में मराठा विस्तार और तुरतुरिया का महत्व पूछा

1,816 रहे प्रेजेंट

 

रायपुर 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) मेंस की परीक्षा का शुक्रवार काे दूसरा दिन था। शुक्रवार को प्रश्नपत्र-03 सामान्य अध्ययन-01 और प्रश्नपत्र-04 सामान्य अध्ययन-02 इन दो सब्जेक्ट के पेपर हुए। पहले शिफ्ट यानी सुबह 9 से दोपहर 12 के बीच GS 1 का पेपर हुआ।

इसमें कहपण, बुद्ध धर्म के महाभिनिष्क्रमण, मिडिवल हिस्ट्री में खुद-खास्त, छिंदग नागवंशी, सरगुजा में मराठा शक्ति के विस्तार, झंडा सत्याग्रह में रायपुर की भूमिका और रामायणकालीन तुरतुरिया के महत्व के बारे में पूछा गया।

वहीं GS 2 के पेपर में ग्लाइकोजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट के बारे में पूछा गया। ये पेपर दूसरे शिफ्ट यानी दोपहर 2 से 5 के बीच हुआ। दूसरे दिन 1,816 कैंडिडेट प्रेजेंट रहे।

154 कैंडिडेट पेपर नहीं दे पाए

परीक्षा के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को प्रथम पाली में 985 में से 910 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, वहीं द्वितीय पाली में 985 में से 906 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी कुल 1816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अधिकारियों ने बताया परीक्षा के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही।

246 पदों पर होगी भर्ती
CGPSC-2024 के तहत राज्य सेवा के कुल 246 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। इसके लिए फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसके आधार पर 3,737 अभ्यर्थियों को मेंस के लिए चुना गया था।

29 जून तक जारी रहेगा एक्जाम

मुख्य परीक्षा 26 जून से शुरू हो गई है। पेपर 29 जून तक जारी रहेगा। इसके लिए रायपुर में तीन समेत अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक लेंग्वेज का पेपर था। यह 200 अंकों का था। इसमें हिंदी, अंग्रेजी व छत्तीसगढ़ी पर आधारित सवाल पूछे गए थे