सक्षम महिला आयाम का प्रांतीय मातृशक्ति सम्मान समारोह रायपुर में संपन्न, कोरबा की दिव्यांग शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

सक्षम दिव्यांगों के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संगठन है, कोरबा। रायपुरछ।त्तीसगढ़ 11.0अप्रेल.2026।जिसके महिला आयाम द्वारा रायपुर स्थित कोपलवाणी संस्थान में प्रांतीय स्तर पर भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत सक्षम महिला आयाम की सदस्यों को सम्मानित किया गया…
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशिल्या साय धर्मपत्नी माननीय विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शताब्दी पांडे  पूर्व अध्यक्ष छग बाल संरक्षण आयोग रहीं…कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के प्रांत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शुक्ला ने की।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही… मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 17 अलग-अलग जिलों से आए दिव्यांगजनों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
…कोरबा से शामिल दिव्यांग शिक्षिकाएं श्रीमती मीनाक्षी रत्नापाखी और श्रीमती सुधा शर्मा रहीं। इसके अलावा कोरबा सक्षम महिला आयाम से जिला प्रमुख श्रीमती निर्मला शर्मा, सह प्रमुख श्रीमती रश्मि श्रीवास, सदस्य श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती पार्वती यादव और जिला सह सचिव ज्ञान दास महंत भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे…
आयोजन दिव्यांग आवासीय विद्यालय कोपलवाणी में संपन्न हुआ। संस्था की संचालिका एवं सक्षम महिला आयाम की प्रांत प्रमुख पदमा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम कई मायनों में विशेष है। पहली बार प्रदेश स्तर पर ऐसा आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) के रूप में अतिथियों और सम्मानित मातृशक्तियों को भेंट किया गया। यह पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *