लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं के लिए न्याय की मांग, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘हिंदू लाइव्स मैटर’ नारे

लंदन। ब्रिटेन में बंगाली हिंदू आदर्श संघ (बीएचएएस) यूके के सदस्यों ने शनिवार को लंदन स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर ‘जस्टिस फॉर हिंदूज’ नाम से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की खबरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की गई।

इस प्रदर्शन को भारतीय मूल के अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने ‘हिंदू लाइव्स मैटर’ जैसे नारे लगाए तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बीएचएएस यूके के बयान के अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्र, पेशेवर, माता-पिता, बच्चे, बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न धर्मों के नेता शामिल हुए। सभी अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा एवं मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेही की मांग पर एकजुट थे।

हाल ही में बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका में धर्म अपमान के आरोप में भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *