बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे तौर पर ‘खाकी’ से जुड़े होने के कारण सनसनी फैल गई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ा बाइपास स्थित ‘अपना ढाबा’ नाम के एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार के खेल को उजागर किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इमारत में यह अवैध धंधा संचालित हो रहा था, वह स्वयं एक दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) की संपत्ति है।
कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां पुलिस को लंबे समय से मुखबिर के जरिए सूचना मिल रही थी कि होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पुख्ता जानकारी के बाद जब पुलिस टीम ने अचानक धावा बोला, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। होटल के अलग-अलग कमरों में तीन युवक, तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद की है।
किराएदार चला रहा था रैकेट, पुलिसकर्मी की भूमिका पर सवाल मामले की गहराई से जांच करने पर पता चला कि यह होटल एक दरोगा का है, जिसने इसे गजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखा था। मुख्य आरोपी गजेंद्र सिंह ही बाहर से महिलाएं बुलाकर यहां ‘डर्टी गेम’ का संचालन कर रहा था। फिलहाल मुख्य सरगना गजेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जबकि होटल मैनेजर और अन्य ग्राहकों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या भवन स्वामी (दरोगा) को इस अवैध गतिविधि की भनक थी या नहीं।
फरार आरोपी की तलाश तेज पुलिस अधीक्षक (नगर) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस रैकेट के नेटवर्क का पूरी तरह से खुलासा किया जा सके। फरार आरोपी गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अनैतिक कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो।