होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की रेड से होटल में मचा हड़कंप, संचालक और दलाल धराए

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस बस स्टैंड स्थित ‘होटल छाया इन’ में पुलिस ने अचानक छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल संचालक और दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

DIG विजय अग्रवाल के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को खबर मिली थी कि इस होटल में काफी समय से देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा है। योजना के मुताबिक जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो वहां संदिग्ध हालत में युवतियां और दलाल मिले। जांच में पता चला कि होटल मालिक खुद इस धंधे में शामिल था और दलाल ग्राहकों को लाने का काम करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *