Gothans : नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, गौठानों में नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा: कलेक्टर

Gothans :

Gothans : गौठानों को और बेहतर बनाने की दिशा में……..

Gothans : दुर्ग। जिले के गौठानों में आने वाले दिनों में और संवर्धन किया जाएगा, सभी गौठानों में वर्तमान में चल रही आजीविका मुल्क गतिविधियों में नवीन गतिविधियों को जोडक़र इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिससे कि गौठान के आस-पास रहने वाली मूल निवासियों के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार सृजीत किया जा सके।

Gothans : गौठानों को और बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा सक्रिय दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आदर्श चंदखुरी गौठान से निरीक्षण किया और वो कोनारी व थानौद के गौठान भी पहुंचे।

Gothans : गौठान की स्व सहायता समूह की दीदियों का वर्तमान कार्य देखकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और गौठानों को और बेहतर बनाने की दिशा में नवाचार को अपनाने की बात कही।

गौठानों में नवीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा

Gothans : गौठानों में हाईटेक डेयरी फॉर्म का निर्माण किया जाएगा। जिसमें डेयरी की शुरुआत उच्च नस्ल की गाय और भैंसों के साथ की जाएगी। जिसमें साहिवाल और गिर जैसे ज्यादा दूध देने वाले गायों को स्थान दिया जाएगा ताकि स्व सहायता समूह की दीदियां ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ ले सकें।

Gothans : इसके अलावा बकरी पालन और मशरूम जैसी गतिविधियों को भी गौठानों में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने जहां-जहां कुकुट पालन का कार्य किया जा रहा है वहां गौठानों में मुर्गियों की क्षमता को 1 हजार करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया।

क्लोजड शेड में क्रॉस वेल्टीनेशन को दी जाएँ प्राथमिकता

Gothans : अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौठान में बने शेड का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को क्लोजड शेड में क्रॉस वेल्टीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए कहा ताकि पशुधन गर्मी और आद्रता जैसी परिस्थितियों का बेहतर तरीके से सामना कर सके।

Gothans : कलेक्टर ने चंदखुरी गौठान में हुए कार्य की विशेष रूप से प्रशंसा की, उन्होंने यहां के आर्नामेंट मछली पालन, कुकुट पालन,बाड़ी से लेकर वर्मी कंपोस्ट खाद की चलिटी को उच्च गुणवत्ता का बताया।

उन्होंने सभी सहायता समूह की विधियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें निरंतर ऐसे अच्छे प्रयासों को जारी रखना है और शासन की मंशा को एक नई दिशा देना है।

कलेक्टर निकुम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने नवीन 30 बेड के बन रहे वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें 10 बेड पीएनसी वार्ड के लिए और 20 बेड आइसोलेशन वार्ड की बन रहे हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने वहां उपस्थित डॉक्टरों और अन्य संबंधित अधिकारियों को बारिश के मौसम में स्वास्थ सेवाओं को और मेडिसिन के स्टॉक को दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया।

इसके अलावा कलेक्टर ने नरवा कार्य के अंतर्गत थानौद नाले का निरीक्षण भी किया, जो कि अंजोरा से थानौद के रास्ते शिवनाथ नदी में मिलता है।

also read : Manrega मनरेगा के भुगतान में देरी पर विधायक ने लगाई फटकार, निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की

यह संबंधित अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नाले में पानी का स्तर बेहतर है जिसे आस-पास के सिंचाई के रख दे में वृद्धि भी हो रही है।

also read : https://jandhara24.com/news/106439/former-ipl-chairman-lalit-modi-and-sushmita-sen-got-married-by-tweeting-good-news/#

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU