प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि यह सगाई 29 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई।

उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने भी बेटे की सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि उनका बेटा अब जवान हो गया है और उसे जीवनसंगिनी मिल गई है। उन्होंने रेहान के जीवन में हमेशा खुशियां बने रहने की कामना की।

इससे पहले 30 दिसंबर को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से सगाई की जानकारी दी थी। इसके बाद रेहान और अवीवा अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे। बताया गया है कि रेहान और अवीवा पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और दोनों को फोटोग्राफी का खास शौक है। सगाई की तस्वीरों के साथ दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की तस्वीरें भी साझा की हैं।

अवीवा बेग मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म प्रोपगैंडा में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम किया है और डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह आई-पार्लियामेंट में प्रकाशित द जर्नल की एडिटर इन चीफ रह चुकी हैं और वर्व मैगजीन इंडिया तथा क्रिएटिव इमेज मैगजीन में इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं।

अवीवा एटेलियर 11 की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। उन्होंने इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत वर्ष 2023 में यू कैन नॉट मिस दिस, द क्वोरम क्लब में वर्ष 2019 में द इल्यूसरी वर्ल्ड और इंडिया डिजाइन आईडी के2 इंडिया वर्ष 2018 जैसी प्रदर्शनियों का आयोजन किया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *