Prime Minister Narendra Modi कांग्रेस ने कर्नाटक को बना दिया अपना पारिवारिक एटीएम : मोदी

Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi कांग्रेस ने कर्नाटक को बना दिया अपना पारिवारिक एटीएम : मोदी

Prime Minister Narendra Modi कलबुर्गी !   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को लोगों की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने वाला एक प्रतिबद्ध पार्टी कहा और कर्नाटक में कथित कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडगे के गृह निर्वाचन क्षेत्र से आज लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की।

श्री माेदी ने कांग्रेस पर कर्नाटक को ‘फैमिली एटीएम’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए राज्य के संसाधनों का उपयोग करने के बजाय अपने फायदे के लिए राज्य के संसाधनों को हड़प रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कर्नाटक को अपना पारिवारिक एटीएम बना लिया है। कर्नाटक के लोगों की कमाई को पार्टी एवं परिवार के खर्चों को पूरा करने में लगाया जा रहा है।”

श्री मोदी ने कहा कि रीब्रांडिंग की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी के मौलिक कार्य में कोई अंतर नही आया है, जिससे कर्नाटक के लोगों में असंतोष, मोहभंग एवं आक्रोश है।

उन्होंने कांग्रेस के शासन एवं नीतियों के प्रति लोगों के असंतोष और गुस्से का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि स्वरुप में बदलाव होने के बावजूद, पार्टी ने अपने तरीके नहीं बदले हैं।

श्री मोदी ने कहा, “कर्नाटक के लोगों में कांग्रेस के प्रति जो गुस्सा है, उसे मैं समझ सकता हूं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो कई बार अपना स्वरुप बदलने के बावजूद अपने कुकर्मों को नहीं छोड़ रही है। यही कारण है कि कर्नाटक के लोग जागृत हो रहे हैं और इसके प्रति गुस्से में हैं।”

Prime Minister Narendra Modi उन्होंने भाजपा को कर्नाटक के लोगों की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने वाली एक प्रतिबद्ध पार्टी के रूप में पेश किया, जबकि पिछली कांग्रेस सरकारों को ऐतिहासिक उपेक्षा करने वाली करार दिया।प्रधानमंत्री ने कहा,“ कांग्रेस ने हमेशा कर्नाटक के लोगों के सपनों एवं आकांक्षाओं को नजरअंदाज किया है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इस क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”

उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार कर्नाटक को कृषि एवं उद्योग का केंद्र बनाएगी और इस क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि पर पार्टी की प्रतिबद्धता पर बल दिया। श्री मोदी ने कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार असामाजिक तत्वों का खुलकर समर्थन कर रही है जिससे राज्य की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो रही है जबकि राज्य सरकार असामाजिक तत्वों का खुलकर समर्थन कर रही है।”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में गहराई से लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोगों के लिए भ्रष्टाचार आवश्यक है और यह उनके लिए ऑक्सीजन का काम करता है। उन्होंने कहा, “एक बार कोयले से कालिख को हटाया जा सकता है लेकिन कांग्रेस से भ्रष्टाचार को नहीं हटाया जा सकता है। भ्रष्टाचार इन परिवार के सदस्यों के लिए ऑक्सीजन है।बिना भ्रष्टाचार के ये लोग राजनीति में सांस भी नहीं ले सकते।”

 

NMDC Bacheli Project एनएमडीसी बचेली में स्वच्छता पखवाड़ा का शुरूआत

प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत में भाजपा द्वारा जमीन तैयार करने के लिए पार्टी की रणनीतिक दृष्टिकोण के बारे में बात की और उत्तर भारत में अपने पारंपरिक गढ़ों से परे तमिलनाडु और केरल में पार्टी के प्रभाव को बढ़ाने की कोशिशों का उल्लेख किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU