CRIME: उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक ने शक के चलते अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को बिस्तर में लेटाकर फ़रार हो गया। पूरा मामला उत्तरप्रदेश के पीलीभीत का हैं। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग(16) अपने दादा दादी के साथ उनके घर में ही रहती थी। उसके माता पिता मजदूरी के लिए नेपाल गए हुए थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्रेम समबंध हो गया। नाबालिग एक दिन अपने प्रेमी को मिलने लिए घर बुलाती हैं परन्तु प्रेमी समय से 1 घंटा पहले ही पहुंच जाता हैं।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस के खोजबीन से पता चला की नाबालिग लड़की और साहिम का बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाती हैं लेकिन लड़का समय से 1 घंटा पहले ही उसके घर चला जाता। वहां पहले से ही 2 और लड़के मौजूद होते है लेकिन साहिम को देखकर दोनों लड़के भाग जाते हैं। साहिम को गुस्सा आता हैं वह अपने प्रेमिका से पूछता है की वे कौन थे परन्तु लड़की उसका कोई जवाब नहीं देती हैं।
CG News: रेलवे स्टेशन से चुपचाप बच्चे को उठा ले गया किडनैपर…
उसके बाद साहिम को लगा की वह उस को डबल क्रास कर रही और वह गुस्से में अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर देता हैं और उसकी लाश को बिस्तर में लिटाकर भाग जाता हैं। लड़की के परिजनों ने सिपाही राजकुमार पर शक जताते हुए एफआइआर दर्ज कराया था। सिपाही लड़की की एक फ्रेंड का दोस्त था। इसके बाद पुलिस ने जांच की और हत्या का खुलासा किया। लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।