Prime Minister dismissed: एक फोन काल ने छिन ली प्रधानमंत्री की कुर्सी…संवैधानिक अदालत ने किया बर्खास्त

बैंकॉक:  थाईलैंड की 38 वर्षीय प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक अदालत ने 1 जुलाई से पद से निलंबित कर दिया है। यह फैसला उनकी कंबोडियाई नेता हुन सेन के साथ लीक हुई फोन कॉल के बाद आया, जिसमें उन्होंने हुन सेन को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया था।

क्या हुआ विवाद?

– थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद चल रहा था, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई।

– इसके बाद शिनवात्रा ने कंबोडिया के सीनेट प्रमुख हुन सेन से फोन पर बात की।

– कॉल में उन्होंने हुन सेन को ‘अंकल’ कहा और थाई सेना प्रमुख को ‘दुश्मन’ बताया, जिससे देशभर में विवाद छिड़ गया।

 

अदालत का फैसला

– संवैधानिक अदालत ने 7-2 के बहुमत से शिनवात्रा को निलंबित किया।

– उन पर गोपनीयता की शपथ भंग करने और राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगा है।

– अगर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें पद से हटाया जा सकता है।

 

 राजनीतिक भूचाल

– शिनवात्रा के समर्थक दलों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।

– थाई सेना भी इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है।

– शिनवात्रा के पिता थाकसिन शिनवात्रा भी पूर्व PM रह चुके हैं और उनके परिवार का कंबोडियाई नेताओं से पुराना रिश्ता रहा है।