मतदाताओं ने इस बार पार्टी से ज्यादा प्रत्याशीयों पर किया फोकस
भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए शनिवार को सुबह 9 बजे से शासकीय हाई स्कूल मैदान में निष्पक्षता व कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सम्पन्न हुई। जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु भाजपा से निखिल सिंह राठौर विजयी रहे। इन्हें कुल 3079 मत मिले, वही कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी भगवती गजेंद्र को 1682 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही भाजपा के कुल 5 एवं कांग्रेस के 10 पार्षद निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गंगाधर वाहिले के द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। जीते हुए प्रत्यशियों को जीत की बधाई देते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के विकास के लिए आह्वान किया। नगर पंचायत बनने के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा परिणाम आया है जिसमें अध्यक्ष के लिए एक पार्टी तो पार्षदों के लिए दूसरी पार्टी को जनता का समर्थन मिला है।
ज्ञात हो कि दोनों ही पार्टी के प्रत्याशीयों के लिए प्रचार करने हेतु बड़े-बड़े नेता मैदान में आये थे। स्थानीय विधायक ने अपने पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी हेतु घर-घर जाकर वोट मांगा था जिसकी बदौलत उनके 10 पार्षदों को जनता का समर्थन मिला है। दूसरी तरफ भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों के दम पर जनता का समर्थन मांग रहे थे, जो कि परिणाम के दिन साफ देखने को मिला। हर वार्ड से भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी को बढ़त मिली है जिसके चलते लगभग 1400 वोटों से उन्होंने चुनाव जीता है।
15 वार्डो में जीते पार्षद प्रत्याशी
वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस की प्रिया सिंह जिन्हें 383 मत वही भाजपा के बसंती गांधी को 183 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस की निशा तिवारी जिन्हें 227 मत वही भाजपा के मनीषा श्रीवास को 59 मत प्राप्त हुए, वही निर्दलीय मीनाक्षी शर्मा 108 मत मिले। वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के नरेंद्र कुलदीप जिन्हें 206 मत वही भाजपा के भीखम आरदे को 158 मत प्राप्त हुए।
वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा की सुमित्रा साहू जिन्हें 174 मत वही कांग्रेस के पद्मनी साहू को 106 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के गुमान ठाकुर जिन्हें 185 मत वही कांग्रेस के सीताराम यादव को 79 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के राजकुमार यादव जिन्हें 111 मत वही कांग्रेस के सियासेन गुप्ता को 80 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस के रूपेश मरकाम जिन्हें 162 मत वही भाजपा के चंदन मण्डावी को 89 मत प्राप्त हुए।
वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस के भगवान सिंह कुंजाम लगातार तीसरी बार जीते हैं जिन्हें 194 मत वही भाजपा के अलोतीन उइके को 147 मत प्राप्त हुए।
वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के तुषार ठाकुर जिन्हें 193 मत वही भाजपा के कमलेश गावड़े को 123 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस की मनदीप कौर जिन्हें 161 मत वही भाजपा के संध्या साहू को 115 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के विजय धमेचा जिन्हें 184 मत वही भाजपा के मनीष सदानन्द को 105 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा की राजिंदर रंधावा जिन्हें 244 मत वही कांग्रेस के संजय मेहता को 167 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस के पंकज वाधवानी जिन्हें 223 मत वही भाजपा के अजय शर्मा को 127 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के गजानन्द डड़सेना जिन्हें 166 मत वही कांग्रेस के निखिल शिवहरे को 92 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस की कीर्ति पड़ा पद्दा जिन्हें 142 मत वही भाजपा के रेखा दुग्गा को 90 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद के लिए वार्डवार हुए मतदान
वार्ड क्रमांक 1 कुल 529
भाजपा को 313 कांग्रेस 216,
वार्ड क्रमांक 2 कुल 400
भाजपा को 208 कांग्रेस 185,
वार्ड क्रमांक 3 कुल 371
भाजपा को 247 कांग्रेस 121,
वार्ड क्रमांक 4 कुल 283
भाजपा को 207 कांग्रेस 75,
वार्ड क्रमांक 5 कुल 270
भाजपा को 160 कांग्रेस 105,
वार्ड क्रमांक 6 कुल 192
भाजपा को 158 कांग्रेस 34,
वार्ड क्रमांक 7 कुल 255
भाजपा को 145 कांग्रेस 107,
वार्ड क्रमांक 8 कुल 345
भाजपा को 222 कांग्रेस 121,
वार्ड क्रमांक 9 कुल 321
भाजपा को 209 कांग्रेस 106,
वार्ड क्रमांक 10 कुल 277
भाजपा को 165 कांग्रेस 112,
वार्ड क्रमांक 11 कुल 292
भाजपा को 191 कांग्रेस 100,
वार्ड क्रमांक 12 कुल 415
भाजपा को 301 कांग्रेस 111,
वार्ड क्रमांक 13 कुल 353
भाजपा को 229 कांग्रेस 119,
वार्ड क्रमांक 14 कुल 263
भाजपा को 188 कांग्रेस 72,
वार्ड क्रमांक 15 कुल 236
भाजपा को 136 कांग्रेस 98
भाजपा को 3079, कांग्रेस को 1682 एवं नोटा को 41 मत पड़े। स्थिति को देखा जाए तो प्रत्येक वार्ड से भाजपा अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से आगे रही है।
उपाध्यक्ष को लेकर मंथन जारी
जीत-हार के समीकरण के पश्चात अब उपाध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही पार्टीयों में मंथन प्रारंभ हो गई है। यह तो समय ही बताएगा कि ऊट किस करवट बैठेगा? मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही जीत-हार को लेकर भी उनमें भारी उत्सुकता देखी गयी। परिणाम आने के बाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। वही दोनों राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा लोगो के अभिनन्दन करने के लिए डीजे धुन पर रैली निकालकर जनता जनार्दन का आभार ब्यक्त किया गया। मुख्य चौक पर भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर द्वारा आम जनता को सम्बोधित कर आभार व्यक्त किया गया।