रायपुर। राजधानी रायपुर में कोटा रेलवे क्रॉसिंग को जल्द ही बंद किया जा सकता है। इसके बाद लोगों को आमानाका अंडरब्रिज के रास्ते से आवाजाही करनी होगी। इसके लिए प्रशासन ने नया मार्ग तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मार्ग निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नया रास्ता तैयार होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाया जा सकेगा।