प्रणीश चौबे लगातार छठवीं बार बेमेतरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए, विवेक पोल उपाध्यक्ष बने

बेमेतरा। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, और एक बार फिर प्रणीश चौबे ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। यह उनका लगातार छठवाँ कार्यकाल होगा। उनकी जीत के बाद समर्थकों और बार के सदस्यों ने मिठाइयाँ बांटकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

170 मतदाताओं में 107 ने दिया समर्थन

बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 170 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इनमें से 107 वोट प्रणीश चौबे के पक्ष में पड़े, जिससे उन्होंने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल की।

अन्य पदों पर भी नए चेहरे चुने गए

अध्यक्ष के साथ अन्य पदों पर भी चुनाव हुए, जिनमें—

  • उपाध्यक्ष: विवेक पोल
  • सचिव: डीकेद्र देवांगन
  • कीड़ा सचिव: केशव नामदेव

सभी विजयी प्रत्याशियों को बार एसोसिएशन के सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *