कलेक्टर आकाश छिकारा समेत विधायक, नेता, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कसडोल। पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरी में एक दिवसीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवेदन प्राप्त किया तथा कुछ समस्याओं का तत्कालीन शिविर में ही समाधान कर दिया गया।
शिविर में सरस्वती महिला समूह की महिलाओं को जिला कलेक्टर एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया, साथ ही एक महिला कृषक को ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, पामगढ़ एसडीएम वहीद्दुर रहमान, जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ मणिशंकर कौशिक, तहसीलदार महेंद्र लहरे, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री यशवंत साहू, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष ब्यास नारायण वर्मा, मंडल महामंत्री शरद चन्द्र शर्मा, जनपद पंचायत पामगढ़ सदस्य गायत्री/दुर्गा प्रसाद साहू, लिंकन रात्रे, ग्राम पंचायत खोखरी सरपंच दीपक कुमार साहू व जनपद पंचायत पामगढ़ के अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी नेताओं, समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।